केशकाल: केशकाल क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को 3 बजे निर्देश दिए है कि प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 02 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।केशकाल क्षेत्र के ग्राम बिन्झे निवासी सुदूराम की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर तथा ग्राम नाचनडिही बेड़ठेमली निवासी लखमीबाई की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दीजायेगी