केशकाल: NH-30 बेड़मा में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर, बुजुर्ग और बाइक चालक की हुई मौत, 2 युवक घायल
NH 30 बेड़मा में रविवार की सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले बेड़मा निवासी बुजुर्ग गेंदलाल साहू को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर, हादसे में बुजुर्ग और बाइक चालक मौके पर ही मौत हो गई।वही 2 युवक घायल हो गए।बाइक में 3 लोग युवक नारायणपुर से कांकेर की ओर जा रहे थे,108 से घायलों को केशकाल अस्पताल पहुचाया गया और दोनो शव को मरच्यूरी में रख़वाया।