केशकाल: नवरात्र पर्व के मद्देनजर तहसील कार्यालय में हुई शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने दिए आवश्यक दिशानिर्देश
शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व के मद्देनजर शुक्रवार की शाम 4 बजे केशकाल SDM अंकित चौहान की मौजूदगी में तहसील कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें शिव मंदिर, बोरगांव,घाटी,बंगाली कैम्प,सुरडोंगर समेत नगर के अन्य सभी दुर्गोत्सव समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।इस दौरान दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने,मूर्ति विसर्जन का समय पर चर्चा हुई।