बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 12 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 07 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 12 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.