बेगूसराय: बरौनी थाने की पुलिस ने अपहृर्ता को जीरोमाइल गोलंबर से किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
बरौनी थाना की पुलिस ने अपहर्ता को जीरोमाइल गोलंबर के पास से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बरौनी थाना में एक महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर महिला को जीरोमाइल गोलंबर के निकट से सकुशल बरामद किया.