बेगूसराय: पहारचक मोहल्ले में कांग्रेस कमिटी विचार विभाग द्वारा बिना खर्चा, व्यापक चर्चा कार्यक्रम आयोजित
बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के द्वारा "बिन खर्चा व्यापक चर्चा" के बैनर तले एक बैठक बेगूसराय नगर निगम के पहाड़चक मोहल्ले में किया गया. बैठक का मूल उद्देश्य लगातार बढ़ती मंहगाई, सरकार की उदासीनता और विफलता था. बैठक की अध्यक्षता बेगूसराय कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के नगर अध्यक्ष अंजना पासवान ने की.