सुल्तानगंज: करहरिया पंचायत के सराहा गांव में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के सराहा गांव में सोमवार रात एक 22 वर्षीय महिला, चम्पा कुमारी, की संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:45 बजे हुई। इस दौरान मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब मृतक महिला के पति, रितेश कुमार ने बताया कि उनकी