सुल्तानगंज: कुमैठा पंचायत के पंसस से ₹10 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी मिली
सुल्तानगंज प्रखंड की कुमैठा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उनके घर में एक पत्र फेंककर रंगदारी की मांग की है। पत्र में 30 मई तक काली पहाड़ी, जमालपुर में पैसा लेकर आने को कहा गया है। रंगदारी न देने पर पवन कुमार यादव और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की जानकारी