बिंदकी: नरैनी मोड़ के पास शराब पीने के लिए पैसा न देने पर मजदूर के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद के नरैनी मोड़ के पास मजदूर अजय उम्र 42 वर्ष पुत्र स्व जीते लाल ग्राम बचनीपुर थाना जहानाबाद हाल पता पनेरुवा मोड़ जहानाबाद मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। बाबा उर्फ गुंडा ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा जब मजदूर ने पैसा नहीं दिया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मंगलवार व बुधवार की मध्य रात 12 बजे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।