🚨 ब्रेकिंग न्यूज | बहरोड़
पार्किंग की व्यवस्था नहीं, गाड़ी उठाने को लेकर आए दिन हो रही बहस
बहरोड़ शहर में पार्किंग व्यवस्था का अभाव वाहन चालकों के लिए बना परेशानी का कारण।
सड़क किनारे खड़े वाहनों को लेकर नगर परिषद के पार्किंग ठेका कर्मियों और वाहन चालकों के बीच आए दिन बहस की स्थिति सामने आ रही है।
वाहन चालक सवाल उठा रहे हैं कि जब शहर में उचित पार्किंग स्थल की व्यवस्था नहीं है, तो वाहन कहां खड़े किए जाएं? वहीं पार्किंग ठेका कर्मियों द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों को उठाने को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है।
पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना कार्रवाई पर उठ रहे सवाल।
📍 बहरोड़ | Breaking News
Behror, Alwar | Sep 7, 2026