झांसी: झांसी में पिटबुल पालने वालों पर पड़ा भारी शौक, एक गलती और ₹5,000 का चालान
Jhansi, Jhansi | Sep 6, 2026 झांसी महानगर में आक्रामक नस्ल के पिटबुल कुत्ते पालने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम के मुताबिक, पिछले 17 महीनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 पिटबुल पालकों पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह कुल ₹80,000 का जुर्माना वसूला गया। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।