किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक में मामूली मजाक अचानक खूनी वारदात में बदल गया। मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप (32 वर्ष) पर करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ ने चाकू से गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक को खून से लथपथ हालत में तत्काल सेल, किरीबुरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।