शाहबाद: शाहाबाद को मिली जनपद की पहली सौगात, उच्च शिक्षा मंत्री ने महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन किया
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने बुधवार को दोपहर 12:00 बजे स्टेशन रोड पर महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन किया और बताया यह महिला महाविद्यालय जनपद का प्रथम महाविद्यालय होगा जो हमारे क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है।