बज्जू पुलिस की दो कार्रवाई, एमडी व डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर । बीकानेर जिले में बज्जू पुलिस थाना बज्जू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.29 ग्राम अवैध एमडी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा कोलायत वृताधिकारी जयपाल सिंह के सुपरविजन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तीन-चार अक्टूबर की मध्यरात्रि को बज्जू थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा बज्जू में कार्रवाई करते हुए बज्जू तेजपुरा निवासी बुधराम (22) पुत्र भंवरलाल जाट को 4.29 ग्राम अवैध एम