विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मालती तकनीकी एवं सामाजिक ⁰कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, महादेवा रोड, आरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव सत्य प्रकाश ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए
Arrah, Bhojpur | Jun 6, 2026