मैनपुरी: मैनपुरी में यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों के लिए एसपी ने किया सैनिक सेल का गठन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की ओर से यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों के लिए सैनिक सेल का गठन किया गया। जिसमें यूनिफार्म से जुड़े सभी कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। फिर चाहे वह कर्मचारी किसी भी विभाग से हो। कर्मचारियों को परेशानी न हो उसके लिए व्हाट्सएप नंबर 7839865914 भी जारी किया गया।