मैनपुरी: मैनपुरी के पाठक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
मैनपुरी के पाठक हॉस्पिटल में इटावा जिले के ऊसराहार निवासी किरन पत्नी राजेंद्र उर्फ राजू अपना बुखार और पेट दर्द का इलाज कराने के लिए आई हुई थी। वही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किरन की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगाया है। डाक्टर के द्वारा घटना को लेकर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के पुलिस मौके पर पहुंच गई।