नानपारा । नए कोतवाल ने बुधवार को पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर रूटमार्च किया। कोतवाली से शुरू हुआ रूटमार्च राजा बाजार पुलिस चौकी होते हुए कटी तिराहा और रुपईडीहा बस स्टैंड तक पहुंचा।
रूटमार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का संदेश भी दिया।