धमदाहा: रंगपुरा गांव के उत्क्रमित हाई स्कूल में सड़क न होने से शिक्षकों और छात्रों को हो रही परेशानी
रंगपुरा गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आने जाने हेतु रास्ता नहीं रहने से छात्रों समेत यहां पदस्थापित शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वर्ष 2017 में मध्य विद्यालय रंगपुरा को उत्क्रमित कर हाई स्कूल बनाया गया एवं हाई स्कूल के भवन को मध्य विद्यालय परिसर से100 मीटर दूरी पर स्थित विद्यालय के भवन पर बना लेकिन सड़क नहीं बन पाया।