बहोरीबंद: बहोरीबंद में किसानों की मांग पर बदला गया गेहूं खरीदी केंद्र, प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मानी मांग
कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में सायलो बैग में गेहूं खरीदी के विरोध को लेकर किसानों और भाजपा नेताओं द्वारा किए गए आंदोलन का असर देखने को मिला है। बुधवार को किसानों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था और कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया था। धरने और ज्ञापन के बाद प्रशासन ने किसानों की कुछ प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है