महरौनी: किसरदा में ग्राम सभा की भूमि पर जेसीबी और ट्रैक्टरों से अवैध खनन के आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मंगलवार शाम करीबन 4:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी भरकर कई ट्रैक्टर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसरदा में ग्राम सभा में भूमि पर खनन माफिया द्वारा व्यापक स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है।