कानपुर: डीएवी डिग्री कॉलेज में कर्मचारियों के चुनाव को लेकर विवाद के चलते कॉलेज प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा की
डीएवी डिग्री कॉलेज में कर्मचारियों के चुनाव को लेकर प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया है। विवाद के चलते कॉलेज प्रशासन ने बुधवार 11:00 बजे कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी है, जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित हो गई है । कर्मचारियों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन जानबूझकर कॉलेज बंद कर चुनाव नहीं होने दे रहा है। डीएम से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं।