कोल: रहा चलते युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, दबंगों ने युवक के परिवार को भी नहीं बख्शा, मामला थाना रोरावर क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 10, 2024 घर से फैक्ट्री जा रहे युवक के साथ दबंग किस्म के लोगों ने मारपीट कर डाली। जब पूरे घटना की जानकारी युवक ने अपने परिवार को दी तो शिकायत करने पर उक्त दबंग लोगों ने युवक के परिवार के साथ भी मारपीट कर डाली। इस संदर्भ में युवक के पिता के द्वारा शुक्रवार करीब 10:00 बजे संबंधित थाने में जाकर मारपीट करने वाले दबंग लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।