कोल: जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 2 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 9, 2024 थाना सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए। जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थाना हाजा पर अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्तों को गुरुवार को समय रहते जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम जेद व अरशद बताया गया है।