मोहन बड़ोदिया: कलेक्टर के निर्देश पर मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान के लिए किया गया आमंत्रित
शाजापुर कलेक्टर एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार टैगोर के निर्देशानुसार व प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के समस्त ग्राम एवं वार्डों में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, पीले चावल देकर मतदान करने के लिए आमंत्रित किया गया।