मोहन बड़ोदिया: आगामी में चुनाव को लेकर मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर रखी जा रही विशेष नजर
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं अपराधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।