मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 250 बोरी गेहूं की आवक हुई, ₹2450 प्रति क्विंटल रही गेहूं की क़ीमत
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी कर्मचारी अशोक पाटीदार ने शनिवार को बताया कि मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में उपज की कम आवक हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 250 बोरी गेहूं की आवक हुई जो 2300 रुपए क्विंटल से लेकर 2450 रुपए क्विंटल तक बिका। उन्होंने बताया कि सोमवार से कृषि उपज मंडी में उपज की आवक बढ़ने की संभावना है।