खैरलांजी: शादी की रात प्रेमिका बनी दुल्हन ने प्रेमी तरुण की हत्या करवाई, दुल्हन सविता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट जिले का चर्चित तरुण हत्याकांड अब एक ऐसी दर्दनाक प्रेम कहानी बन गया है, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। जिस युवती के लिए तरुण लिल्हारे अपने घर से 20 किलोमीटर दूर उसकी शादी में पहुंचा था, उसी प्रेमिका ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। अब इस मामले में 12 मई की देर शाम दुल्हन बनी सविता लिल्हारे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर अभ