जमुई: पंचमंदिर रोड में नाला निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Dec 7, 2024 शहर के पंचमंदिर रोड स्थित विधायक कोटा से हो रहे नाला निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने और घटिया सामग्री का प्रयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में स्थानीय लोगों ने घटिया किस्म के हो रहे कार्य को लेकर जमकर आक्रोश जताया और संवेदक के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक स्थिति ज्यों का त्यों बनी हुई है।