चित्रकूट बाढ़ अपडेट | रामघाट में राहत-बचाव अभियान जारी
चित्रकूट के रामघाट क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह नाव से मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से बाढ़ प्रभावित और फंसे हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा लोगों से कहा जा रहा है कि वे घबराएं नहीं और अपने स्थान की जानकारी एसडीआरएफ एवं राहत-बचाव टीमों को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
#Chitrakoot #Ramghat #FloodRescue #SDRF #UP90Creator
Banda, Banda | Aug 30, 2026