बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्बहाली कार्य तेज
माँ मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन ने राहत और पुनर्बहाली कार्यों को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामघाट, गोबरिया सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका, ब्लॉक टीम एवं पंचायतीराज विभाग को प्रभावित मार्गों और क्षेत्रों में तत्काल साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द आवागमन और जनजीवन सामान्य हो सके।
गोबरिया क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन का वितरण भी किया गया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएँ समय पर पहुँचाई जाएँ।
🙏 प्रशासन और राहत टीमों द्वारा लगातार प्रभावित लोगों की मदद एवं पुनर्बहाली का कार्य जारी है।
#Chitrakoot #FloodRelief #MaaMandakini #FloodUpdate #StaySafe
Banda, Banda | Aug 30, 2026