कोटवा: दीपउ ई किसान भवन में सीओ की अध्यक्षता में फार्मर आईडी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
दीपउ ई किसान भवन में सीओ कोटवा की अध्यक्षता में फार्मर आईडी की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान सीओ मोनिका आनन्द ने राजस्व कर्मी व किसान सलाहकार से पंचायतवार जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देश दिया कि सभी कर्मी तीव्र गति से फार्मर आईडी बनाए। ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं जैसे किसान अनुदान,बीज अनुदान, फसल क्षतिपूर्ति,खाद सहित अन्य योजनाओं से बंचित न रह सके।