ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर विधायक को सिर्फ अपने व्यापार से मतलब, क्षेत्र विकास और जनता से नहीं: हुलास पांडेय, EX MLC
ब्रह्मपुर विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव पर सोमवार की सुबह 11 बजे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक सिर्फ अपने व्यवसाय में व्यस्त रहते हैं। जनता के कार्यों से उन्हें कोई मतलब नहीं। बता दें कि पूरा मामला एक छात्रा को लेकर है।