जगदलपुर: जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए प्रश्न, DEO को सौंपा ज्ञापन
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद ने बस्तर संभाग की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि संभाग में 6201 शिक्षकीय पद रिक्त हैं, 360 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं तथा 97 स्कूल जर्जर या भवनविहीन हैं।