हसनपुर: गौकशी के मामले में फरार वारंटी को सैदनगली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सैदनगली। गौकशी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को सैदनगली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना सैदनगली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि गौकशी के मामले में वांछित एवं फरार चल रहे वारंटी भूरा उर्फ मुल्ला जी पुत्र मौबीन है।