#baghpatpolice
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा जनपदीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, सूचना संकलन एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सतर्कता एवं प्रभावी समन्वय बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice
3 views | Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026