आरा: लगातार बढ़ रहे गंगा के पानी और बाढ़ के कारण भोजपुर जिला के पांच विद्यालयों को बंद करने का आदेश
Arrah, Bhojpur | Aug 23, 2026 जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में जिले में गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शाहपुर, कोईलवर एवं बड़हरा प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों में स्थित निम्नलिखित विद्यालयों में दिनांक 24 से 29 अगस्त 2026 तक पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।