बिजनौर: समाजवादी पार्टी बिजनौर इकाई के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए ज़ाकिर हुसैन, कहा- पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे
Bijnor, Bijnor | Jul 15, 2024 बिजनौर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजनौर जिले के जिला अध्यक्ष को बदलकर जाकिर हुसैन को नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष को अध्यक्ष पद से हटाकर जाकिर हुसैन को जिला अध्यक्ष का पद सौंप दिया है। जाकिर हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरेंगे