बिजनौर: बिजनौर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रावली रोड से चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 15, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रावली रोड से चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम अमित कुमार व अभिषेक है। जो गांव बाख़रपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। और दोनों को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।