इंदौर: आधार कार्ड अब केवल पहचान पत्र के रूप में मान्य, आयु प्रमाण के लिए नहीं
Indore, Indore | Jan 13, 2025 महत्वपूर्ण माना जाने वाला आधार कार्ड का उपयोग आयु प्रमाण के लिए नहीं किया जा सकेगा। यह निर्णय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद लिया गया है। इस आदेश के तहत आधार कार्ड को केवल पहचान पत्र के रूप में ही माना जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।