इंदौर: प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई: नगर निगम ने लोहा मंडी से 2.5 टन पॉलीथिन जब्त की, ₹1 लाख का जुर्माना लगाया
Indore, Indore | Jan 13, 2025 इंदौर में नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। निगम ने लोहा मंडी स्थित न्यू एनआरसी लॉजिस्टिक से ढाई टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। इस दौरान प्लास्टिक की पॉलीथिन बरामद की गई। नगर निगम ने अवैध प्लास्टिक के खिलाफ यह कार्रवाई कड़ी करते हुए व्यवसायी के खिलाफ 1 लाख रुपए का स्पॉट फाइन की कार्रवाई गई।