इंदौर: गोपाल मंदिर समारोह: कांग्रेस नेता ने सीएम से की शिकायत, कहा- भगवान कृष्ण का अपमान
Indore, Indore | Jan 13, 2025 इंदौर के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से व्यक्तिगत रूप से शिकायत की। जिसमें मंदिरों में धार्मिक कार्यों के अलावा किसी अन्य प्रकार के आयोजन नहीं होने चाहिए। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।