विदिशा: ग्राम पांझ में वेयरहाउस पर 8 दिनों से बारी का इंतजार कर रहे किसानों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर किया चक्का जाम
भोपाल सागर हाईवे पर बसे विदिशा तहसील के ग्राम पांझ मे शनिवार दोपहर 2 बजे किसानों का सब जवाब दे गया,उन्होंने हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली को बीच रोड पर रखकर जाम लगा दिया, सूचना मिलने के बाद किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत दांगी भी मौके पर पहुंचे,हंगामा करने के बाद मौके पर बातचीत और समझाइस देने के लिए तहसीलदार अजय पाठक भी पहुचे,कुछ देर मे बारदाना भी पहुंच गया।