नूरसराय: शानदार चुनावी जीत के बाद पपरनौसा पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद रविवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के पपरनौसा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने डोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके सम्मान में ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख