*सच्ची साझेदारी के लिए सिर्फ समझौते ही नही अपनत्व और विश्वास भी महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव*
--------------
*वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार मध्यप्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु लगातार कर रही है निवेश*
------------
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लेटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के राजदूतों को बताए प्रदेश में निवेश के सुअवसर*
इंदौर, 06 जून 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज इंदौर में इंडिया–लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लेटिन अमेरिका और कैरेबियाई राजदूतों से वन-टू-वन चर्चा की। डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी सच्ची साझेदारी की बुनियाद अपनत्व और विश्वास पर निर्भर करती है। सिर्फ साझेदारी पर ही समझौते नही होते है। अब मध्यप्रदेश में निर्मित फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग, आई.टी., टेक्सटाईल एवं खाद्य उत्पादों के व्यवसाय एवं कृषि में दोनों पक्षों की ओर से नवीन अवसरों को तलाशा जा सकता हैं। साथ ही रिन्युएबल एनर्जी एवं रिन्युएबल एनर्जी उत्पादों के निर्माण में भी मध्यप्रदेश बड़े स्तर की परियोजनाएं संचालित कर रहा है। वहीं मध्यप्रदेश की निवेश प्रोत्साहन नीति भारत की सबसे अच्छी नीतियों में शामिल है यदि लेटिन अमेरिका से यहाँ पर निवेश किया जाता है तो उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर भारत के घरेलू बाजार एवं अन्य देशों में निर्यात के अवसर देखे जा सकते है।
*केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए लगातार कर रही है निवेश*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के मध्य में स्थित होने के कारण मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति भारतीय बाजार में व्यवसाय करने हेतु अत्यन्त उपयुक्त है। इसके अलावा मध्यप्रदेश टूरिज्म की दृष्टि से भी भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। प्रदेश में 24 सेंचुरीज, 12 नेशनल पार्क, 7 टाईगर रिज़र्व एवं 14 यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साईट है। वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार मध्यप्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु लगातार निवेश कर रही है। मध्यप्रदेश में कुशल मैन पॉवर की उपलब्धता भी प्रचुर मात्रा में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उरुग्वे, क्यूबा, पनामा, मेक्सिको, सूरीनाम, अर्जेंटीना, ब्राजील,पेरू के राजदूतों को मप्र में निवेश करने का सबसे अच्छा समय बताया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजनायिकों से कहा कि जनवरी 2027 में प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक समिट "जी.आई.एस.-2027" एवं महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 आयोजित हो रहा है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी चर्चा की और उनसे मध्यप्रदेश के विकास में सहभागी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भारत में उरुग्वे के राजदूत श्री अल्बर्टो गुआनी, भारत में क्यूबा के राजदूत श्री जुआन कार्लोस मार्सान, भारत में एलसाल्वाडोर के राजदूत श्री गुइलेर्मो रूबियो फुनेस, भारत में पनामा के राजदूत अलोंसोकोरे, भारत में गुयाना के उच्चायुक्त श्री धरम कुमार सीराज, भारत में पेरू के राजदूत श्री जेवियर पॉलिनिक, भारत में ग्वाटेमाला के राजदूत श्री ओमार कास्तानेदा, भारत में मैक्सिको के महावाणिज्यदूत श्री एडोल्फो गार्सिया, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम के प्रेसिडेंट डॉ. जितेंद्र जोशी, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के एमडी श्री चन्द्रमौली शुक्ला, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी कार्यकारी संचालक श्री हिमांशु प्रजापति भी मौजूद थे।
#JansamparkMP #InvestMP #GlobalInvestment #Indore #MPGrowth #LatinAmerica #TradeForum #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Collector Office Indore
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026