मनोहरथाना: मनोहर थाना वन विभाग की टीम ने तीन क्विंटल से अधिक अवैध खेर की लकड़ी ज़ब्त कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मनोहरथाना वन विभाग की टीम ने जालमपुरा स्थित रामप्रसाद लोधा के बाड़ा में लगभग 3 क्विंटल के 20 नग अवैध खैर की लकड़ी छिपा कर रखी मिली। जिसे जब्त कर नर्सरी कोलूखेड़ी मालियान पहुंचाया। इस दौरान गादेर गांव निवासी दिनेश भील, मनोहरथाना निवासी आफताब, जालमपुरा निवासी रामप्रसाद लोधा को गिरफ्तार किया।