काको: पिंजोरा के पास शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हे का सड़क हादसा, हालत गंभीर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
शादी कर घर लौटे दूल्हे का खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बाइक से परिवार के लोगों को छोड़ने जाते समय वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल दूल्हा रोते हुए अपनी पत्नी और परिवार की चिंता जताता रहा।