तहसील बाह में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी स्वयं मौजूद रहे। डीएम के सामने अपनी समस्याएं रखने के लिए फरियादियों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह कार्यक्रम तहसील सभागार में सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित किया गया, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।