किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद ने पटना स्थित विश्वेश्वरैया भवन में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अमौर विधानसभा अंतर्गत खाड़ी पुल एवं रसेली पुल के शीघ्र निर्माण के साथ-साथ किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अन्य आवश्यक पुलों एवं सड़कों के निर्माण की मांग रखी।
माननीय सांसद ने कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और स्थानीय लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनहित से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत एवं शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया।