मंझनपुर: मंझनपुर पहुंचा भकिम संयुक्त यूनियन का प्रतिनिधि मंडल, सरकारी नलकूप लगवाने के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त का प्रतिनिधिमंडल मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपकर बताया कि चायल तहसील के पिपरहटा गांव में सैकड़ों बीघा भूमि सिंचाई के आभाव में बंजर पड़ी रहती है। प्रतिनिधि मंडल ने उक्त क्षेत्र में सरकारी नलकूप लगवाए जाने की मांग की है।